क्या आपको पता है की ATM एटीएम से पैसे निकालने के लिए बैंक के कुछ नियम होते है। जिसके जरिये आप अपने पैसे को निकल और जमा कर सकते है। और इसी के साथ एटीएम कार्ड के इस्तेमाल करने के भी कुछ रूल्स तय किये गए है जैसे की आप एक बार में कितने पैसे निकाल सकते है, और अपने एटीएम से आप महीने में कितनी बार जमा और निकासी कर सकते है। अतः आपको इन सब के बारे में पता होना चाहिए।
RBI के रूल्स के मुताबिक सभी बैंक जैसे SBI, PNB, AXIX, ICICI, HDFC आदि बैंक ने एटीएम से पैसे को निकालने पर लगने वाले चार्ज को बढ़ा दिया है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ आवश्यक रूल्स और चार्ज के बारे में बताने जा रहे है जिनका आपको अवश्य ध्यान रखना चाहिए।STATE BANK OF INDIA
SBI भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया - यह भारत की बड़ी बैंको में से एक है जिसका इस्तेमाल पुरे भारत देश में किया जाता है। गावो में ज्यादातर लोग SBI बैंक में ही अपना खाता खुलवाना पसंद करते है। इस बैंक के कस्टमर अपने ATM कार्ड को 5 बार फ्री में इस्तेमाल कर सकते है। अगर बात करें एटीएम विड्रोल फीस की तो एसबीआई एटीएम से पैसे निकालने पर आपको ₹5 की फीस लगती है जबकि किसी और एटीएम से आप एसबीआई कार्ड के द्वारा पैसे निकालते हैं तो आपके ट्रांजैक्शन पर ₹10 की फीस देनी पड़ती है। एसबीआई एटीएम में पैसे की ट्रांजैक्शन लिमिट भी तय की गई है। जिसके जरिए आप एक बार में कम से कम कम ₹100 से ज्यादा से ज्यादा ₹20000 तक आप निकाल सकते हैं।
PUNJAB NATIONAL BANK -
पंजाब नेशनल बैंक में भी एसबीआई बैंक की तरह ही तीन बार आप फ्री में इसके एटीएम का इस्तेमाल कर सकते है यदि आप मेट्रो सिटीज में रहते हैं तो और और यदि आप अन्य शहरों में रहते हैं तो आप 5 बार इस ATM के द्वारा फ्री में ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अगर बात करें इसके एटीएम चार्ज की तो यह ₹10 पर ट्रांजैक्शन के हिसाब से आप से चार्ज करते हैं, पंजाब नेशनल बैंक में क्लासिक कार्ड होल्डर को एक बार में ₹25000 तक निकालने का ऑप्शन दिया जाता है तथा प्लैटिनम कार्ड होल्डर को ₹50000 तक निकालने का अवसर दिया जाता है।
AXIS BANK -
दोस्तों सभी बैंकों की तरह एक्सिस बैंक भी अपने एटीएम को 3 से 5 बार फ्री मैं यूज करने की सुविधा देता है। और आप इस बैंक से एक बार में ₹40000 तक की निकासी कर सकते हैं, और अगर बात करें एटीएम फीस के बारे में तो, यदि आप अपने लिमिट से ज्यादा एटीएम यूज़ करते हैं तो इसमें ₹21 की फीस लगती है।
HDFC BANK- ATM
दोस्तों HDFC Bank एचडीएफसी बैंक के एटीएम को आप मेजर सिटीज में तीन बार फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं तथा अन्य सिटीज में 5 बार फ्री में आप इस्तेमाल कर सकते हैं, और अगर बात करे एटीएम कार्ड के लिमिट के बारे में तो आप एक बार में 10,000 से लेकर ₹25000 तक निकाल सकते हैं। ये इस पर डिपेंड करता है कि आप कौन सा कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। और यह बैंक फॉरेन एटीएम ट्रांजैक्शन पर ₹125 की कटौती कटता है।
ICICI BANK
दोस्तों बहुत से लोग आईसीआई बैंक का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर बात कर उसके एटीएम कार्ड के ट्रांजैक्शन के बारे में तो अन्य बैंकों की तरह इसमें भी आप 3 से 5 बार फ्री में अपने एटीएम के द्वारा पैसे को निकाल सकते हैं। यदि आप आईसीआई बैंक का इस्तेमाल करते हैं तो आप इसे अपने एटीएम कार्ड से 5 बार फ्री में अपने पैसे को निकाल सकते हैं तथा अन्य अगर बैंकों में आप सिर्फ तीन बार फ्री में अपने एटीएम कार्ड से पैसे को निकाल सकते हैं तथा इसके बाद अगर आप पैसे निकालते हैं तो आपको ₹20 पर फाइनल ट्रांजैक्शन पर देने पड़ेंगे और 8.50 पैसे non-financial फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर देने पड़ेंगे। अगर बात करें आईसीआई बैंक के एटीएम कार्ड की लिमिट के बारे में तो यह बैंक आपको एटीएम कार्ड से एक बार में ₹50000 तक निकालने का लिमिट प्रदान करता है।





